30th June 2026

BREAKING NEWS

शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

संपत्ति संबंधी अपराध में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन... रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 27 October 2025 : मिल सकती है खुशखबरी! इन राशियों को नौकरी-व्यवसाय में बड़ा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Mon, Oct 27, 2025

Aaj Ka Rashifal 27th October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजे तक रहेगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से कल दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 41 मिनट से मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं आज के सभी शुभ संयोग और 12 राशियों का राशिफल।

राशिफल-

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी सुदृढ़ हो चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। शुभ संकेत दिख रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- बचकर पार करिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिए। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है, लेकिन किसी भी मामले में कोई रिस्क मत लीजिए। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी के साथ सानंद समय गुजारेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। सुखमय जीवन बितेगा। नौकरी-चाकरी, प्रेम-संतान, स्वास्थ्य, व्यापार अद्भुत। बहुत बढ़िया। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि-बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा है। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरादारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बस कलह से बचें। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धनार्जन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम, संतान से थोड़ी दूरी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन में परेशानी, घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन