30th October 2026

BREAKING NEWS

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में आए ₹2000, ऐसे करें चेक

शुरू होने के 5 दिन बाद ही उड़ान रद्द, 42 यात्रियों की बुकिंग निरस्त

रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, जानें तीनों नेताओं का पूरा शेड्यूल

DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

Advertisment

WPL 2027 Squad : मुंबई से यूपी और RCB तक, जानें किस टीम में कौन-कौन सी खिलाड़ी करेंगी दमदार प्रदर्शन

Media Yodha Desk Thu, Oct 29, 2026

WPL 2027 Squad: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के लिए सभी पांच टीमों का स्क्वॉड तय हो गया है। 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित प्लेयर ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने खाली स्लॉट भर लिए हैं। आगामी सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाना प्रस्तावित है। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान जल्द किया जा सकता है।

इस मिनी ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जबकि सभी टीमों में मिलाकर 27 स्लॉट खाली थे। नीलामी के बाद 25 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा। यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनेक्स इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।

यूपी वॉरियर्स ने सोफी मोलिनेक्स समेत इन खिलाड़ियों को खरीदा

यूपी वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम खिलाड़ियों को शामिल किया। टीम ने सोफी मोलिनेक्स को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा को 30 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनाया गया।

इसके अलावा ग्रेस हैरिस और कैथरीन ब्राइस भी यूपी वॉरियर्स की टीम में शामिल होंगी। ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उसके पास आठ स्लॉट खाली थे, जिन्हें भरकर टीम ने अपना स्क्वॉड पूरा कर लिया।

WPL 2027 के लिए सभी टीमों की पूरी लिस्ट

1. यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मनाली दक्षिणी, सहाना पवार, आशा सोभना, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, ग्रेस हैरिस, कैथरीन ब्राइस, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस और सोफी मोलिनेक्स।

2. गुजरात जायंट्स: अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, जी कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट और समायरा राघव।

3. दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजाने कैप, मिन्नू मणि, एन. श्री चरणानी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काश्वी और नाजमा खान।

4. मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, सानिका चालके, श्वेता सहरावत और अक्षिता भगत।

5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश और क्लो ट्रायॉन।

WPL 2027 में सभी पांच टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। अब क्रिकेट प्रशंसकों को टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार है, जिससे मैचों की तारीख और मुकाबलों की पूरी जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन