30th October 2026

BREAKING NEWS

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में आए ₹2000, ऐसे करें चेक

शुरू होने के 5 दिन बाद ही उड़ान रद्द, 42 यात्रियों की बुकिंग निरस्त

रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, जानें तीनों नेताओं का पूरा शेड्यूल

DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

Advertisment

छत्तीसगढ़ दौरे पर आज जेपी नड्डा : शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, जानें तीनों नेताओं का पूरा शेड्यूल

Media Yodha Desk Fri, Oct 30, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 30 अक्टूबर को भाजपा के तीन बड़े नेता दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी प्रदेश के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान जनसभा, पदयात्रा और प्रेस कॉन्फ्रेंस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। यहां महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 4 बजे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट में आयोजित खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

सुधांशु त्रिवेदी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी आज दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के प्रथम तल पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन