31st May 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में भूपेश बघेल की BJP को खुली चुनौती, बोले- बिना देखे गाकर दिखाएं वंदे मातरम्

ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड में बड़ा ऐलान - फरार आरोपियों की जानकारी देने वाले को ₹30 हजार इनाम

PM Awas 2.0 के नाम पर साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक अकाउंट

इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश; शराब दुकानें भी रहेंगी बंद

'ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी कर रहा है भारत' किस देश पर हमले की योजना? सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल

Advertisment

Cooling Fruits For Summer : गर्मी में कौन से फल बचाएंगे लू से? जानिए शरीर को ठंडा रखने वाले सबसे असरदार फल

Media Yodha Desk Sat, May 30, 2026

Cooling Fruits For Summer: लू के दौरान शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकालता है. इससे शरीर में पानी की कमी तेजी से होने लगती है. ऐसे में पानी से भरपूर फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं. ठंडे फल खाने से शरीर को दो तरह की राहत मिलती है. पहला, उनका ठंडा तापमान तुरंत ताजगी देता है. दूसरा, इनमें मौजूद प्राकृतिक पानी शरीर में खोए हुए फ्लूइड की कुछ हद तक भरपाई करता है. यही कारण है कि गर्मियों में ठंडे फल खाने के बाद शरीर हल्का और तरोताजा महसूस करता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि ठंडे फल हीटस्ट्रोक या गंभीर डिहाइड्रेशन का इलाज नहीं हैं. ये सिर्फ गर्मी से राहत देने में सहायक हो सकते हैं.

लू के दौरान कौन-से फल सबसे ज्यादा फायदेमंद? 

1. तरबूज

गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल तरबूज माना जाता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. ठंडा तरबूज खाने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और गले की सूखापन भी कम महसूस होती है. दोपहर की तेज गर्मी में यह हल्का और ताजगी भरा स्नैक बन सकता है.

2. खरबूजा

खरबूजा भी गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह रसदार होने के साथ आसानी से पच जाता है. इसकी प्राकृतिक मिठास शरीर को हल्की एनर्जी देती है और पेट भारी महसूस नहीं होता.

3. संतरा और मौसंबी

साइट्रस फल यानी संतरा और मौसंबी पानी से भरपूर होते हैं. इन्हें हल्का ठंडा करके खाने से गर्मी में अच्छा महसूस होता है. यात्रा के दौरान भी ये आसानी से साथ ले जाए जा सकते हैं.

4. अंगूर

फ्रिज में रखे ठंडे अंगूर गर्मियों में जल्दी खाए जाने वाले आसान स्नैक हैं. इनमें पानी और नेचुरल शुगर दोनों होते हैं, जो शरीर को हल्की एनर्जी देते हैं.

5. पपीता

हालांकि पपीता तरबूज जितनी ठंडक नहीं देता, लेकिन यह पेट के लिए काफी हल्का और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. गर्मियों की डाइट में इसे शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

सिर्फ फल नहीं, पानी भी है बेहद जरूरी

कई लोग सोचते हैं कि पानी की जगह सिर्फ फल खाकर गर्मी से बचा जा सकता है, लेकिन यह सही नहीं है. फल शरीर को कुछ हद तक हाइड्रेट जरूर करते हैं, लेकिन रेगुलर पानी पीना सबसे जरूरी है. भीषण गर्मी में नींबू पानी, ओआरएस, छाछ और अन्य घरेलू पेय भी शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही तेज धूप से बचना, छांव में रहना और पर्याप्त आराम करना भी बेहद जरूरी है. ठंडे फल गर्मियों और लू के दौरान राहत देने में मददगार साबित हो सकते हैं. तरबूज, खरबूजा, अंगूर और मौसंबी जैसे फल शरीर को ताजगी और हल्की हाइड्रेशन देते हैं. लेकिन, इन्हें केवल सहायक उपाय के रूप में ही देखना चाहिए. असली बचाव पर्याप्त पानी, आराम और तेज धूप से दूरी बनाकर रखने में ही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन