29th September 2026

BREAKING NEWS

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

Advertisment

साइबर जागृति अभियान : पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

Media Yodha Desk Tue, Sep 29, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी "साइबर जागृति अभियान" के अंतर्गत साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के पर्यवेक्षण में जिला मुंगेली पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों, हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और वित्तीय संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 27.09.2026 को सतनाम भवन, मुंगेली में आयोजित छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ (संभाग बिलासपुर) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय बिलासपुर) एवं पूर्व आईएएस डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में 300 से अधिक पेंशनधारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को लक्षित कर किए जाने वाले साइबर अपराधों—जैसे कि डिजिटल अरेस्ट, पेंशन/केवाईसी अपडेट के फर्जी लिंक, लॉटरी, अनजान वीडियो कॉल तथा जीवन प्रमाण-पत्र के नाम पर होने वाले बैंक फ्रॉड के तौर-तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सभी उपस्थित पेंशनरों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता विवरण, ओटीपी (OTP), आधार या सीवीवी नंबर साझा न करने की सख्त समझाइश दी।

इसी कड़ी में जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम खुड़िया के साप्ताहिक बाजार में पुलिस टीम (उप निरीक्षक सीमा, हर्षा वर्मा, सउनि मधुकर रात्रे एवं आरक्षक बबीता श्रीवास) द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया। टीम ने बाजार में आए पर्यटकों, ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों को सरल व स्थानीय भाषा में सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप और यूपीआई ठगी के खतरों से आगाह किया।

उपस्थित आमजन को यह भी बताया गया कि यदि किसी कारणवश कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना घबराए गोल्डन ऑवर (शुरुआती 1-2 घंटे) के भीतर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की राशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया जा सके।

जिला मुंगेली पुलिस का "साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़" के संकल्प के साथ समाज के अंतिम छोर तक के नागरिकों को जागरूक एवं सशक्त बनाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन