28th June 2026

BREAKING NEWS

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

केतन अग्रवाल हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएट किया पुलिस ने, सिया गोयल ने खोले कई राज

छत्तीसगढ़ में CGPSC-व्यापम व्यवस्था बदलने की उठी मांग

29 जून को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; जानें वजह

Advertisment

भीषण गर्मी से राहत : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

Media Yodha Desk Sun, Apr 5, 2026

रायपुर : भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीती रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि अगले 24 घंटों में भी तापमान स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद अगले 2 दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार नांगुर में 3 सेमी और जगदलपुर में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और आस पास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके अलावा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में कल का ऊपरी-वायु चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के बीच बना हुआ है।

आज के लिए पूर्वानुमान

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन