CISF Recruitment 2026 : पैरामेडिकल स्टाफ के 24 पदों पर वैकेंसी, लास्ट डेट से पहले भरें फॉर्म
CISF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बड़ा मौका दे रहा है. CISF ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न 24 अस्थायी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए पुरुष व महिला दोनों अप्लाई कर सकते हैं. सीआईएसएफ की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ पोस्ट के लिए जारी 24 रिक्तियों में एएसआई (फार्मासिस्ट) के 18, एएसआई (एक्स-रे तकनीशियन) का 1 और एएसआई (प्रयोगशाला तकनीशियन) के 5 पद शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन पदों के लिए कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं, योग्यता क्या है और एप्लिकेशन फीस कितनी है.
आवेदन करने की अंतिम डेट
इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीआईएसएफ के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई तय की गई है.
आवेदन करने की योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एएसआई (फार्मासिस्ट) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त होनी चाहिए.
इसी के साथ कैंडिडेट्स का फार्मेसी अधिनियम, 1948 के तहत 'फार्मासिस्ट' के रूप में पंजीकृत होना चाहिए.
एएसआई (एक्स-रे तकनीशियन) पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण और मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में दो-वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.
एएसआई (प्रयोगशाला तकनीशियन) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में 12वीं उत्तीर्ण और मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में दो-वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए.
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले छात्रों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क क्या है?
उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए है जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईएसएम और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया ऐसी होगी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (ओएमआर/सीबीटी मोड - वस्तुनिष्ठ प्रकार), शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और दस्तावेजीकरण, बुनियादी व्यावसायिक योग्यता परीक्षण (बीवीएटी) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई)/समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (आरएमई) के आधार पर किया जाएगा
सैलरी कितनी मिलेगी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवार की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपए प्रति माह होगी. इसी के साथ उम्मीदवार को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
आवेदन ऐसे कर सकते है
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट जाएं.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
सभी डिटेल्स को सही से भरें.
उसके बाद कैटेगरी वाइज आवेदन फीस को जमा कर दें.
सममिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रख लें.
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन