30th September 2026

BREAKING NEWS

नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या रहेगा दिन का हाल? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisment

सरकार का फ्री AI कोर्स लॉन्च : घर बैठे सीखें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मिलेगा सरकारी सर्टिफिकेट

Media Yodha Desk Fri, Jul 17, 2026

AI Course With Free Certificate: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने अपने 'इंडियाएआई मिशन' (IndiaAI Mission) के तहत एक मुफ्त ऑनलाइन एआई कोर्स लॉन्च किया है, जिसका नाम है YUVA AI. इस कोर्स को पूरा करने वाले हर व्यक्ति को भारत सरकार की ओर से एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस कोर्स में क्या खास है और आप इसके लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

सिर्फ 4.5 घंटे में सीखें AI की बारीकियां

इस कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई भी आम इंसान इसे आसानी से समझ सके. यह पूरा कोर्स पूरी तरह से फ्री है और इसे खत्म करने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है. इस कोर्स में आपको क्या-क्या सीखने को मिलेगा-

  1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है और यह कैसे काम करता है?

  2. हमारे डेली लाइफ और काम काज में AI का कहां-कहां इस्तेमाल होता है.

  3. भारत में AI के असली और सफल उदाहरण क्या हैं.

  4. AI का सुरक्षित तरीके से कैसे यूज करें और इससे जुड़े एथिकल मुद्दे क्या हैं.

  5. इस फील्ड में भविष्य में करियर और नौकरी के क्या मौके हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस कोर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कोई भी व्यक्ति जो पढ़ना और लिखना जानता है, वह इस कोर्स में हिस्सा ले सकता है. इसके लिए आपके पास पहले से कोई टेक्निकल या कोडिंग डिग्री की जरूरत नहीं है.

  • स्कूल और कॉलेज के छात्र

  • नौकरीपेशा लोग

  • शिक्षक

  • बिजनेसमैम

  • हाउवाइफ्स

क्यों जरूरी है ये कोर्स

आने वाले समय में हर छोटी-बड़ी नौकरी में AI की समझ होना जरूरी हो जाएगा, इसलिए यह कोर्स छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए तैयार करेगा, वहीं कामकाजी लोग अपनी स्किल को अपग्रेड कर सकेंगे. कोर्स पूरा करने और असेसमेंट पास करने के बाद मिलने वाले सरकारी सर्टिफिकेट को आप अपने बायोडाटा  या प्रोफेशनल प्रोफाइल पर भी लगा सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन करने का आसान तरीका 

इस कोर्स को करने के लिए सरकार ने FutureSkills Prime और iGOT Karmayogi जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद ली है. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत शुरुआत कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले सरकार के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म FutureSkills Prime पर जाएं या इसके डायरेक्ट YUVA AI for ALL पेज पर विजिट करिए.

  2. अब आप होमपेज पर दिख रहे Enrol या Start Learning के बटन पर क्लिक करिए.

  3. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो अपनी बेसिक डिटेल डालकर एक फ्री अकाउंट बनाएं. पहले से अकाउंट होने पर लॉगिन करें.

  4. अपनी प्रोफाइल को पूरा करें और कोर्स मॉड्यूल को पढ़ना शुरू करिए.

  5. सभी लेसन्स और टेस्ट को पूरा करने के बाद आपका सरकारी सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन