29th September 2026

BREAKING NEWS

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

Advertisment

Patna Violence : ट्रेन लेट होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

Media Yodha Desk Sun, Jun 14, 2026

Patna Violence: बिहार की राजधानी पटना से छात्रों के भारी बवाल की खबर सामने आई है. पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया, नारेबाजी की. इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर विधि-व्यवस्था सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी है. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ सुबह से ही रेलवे स्टेशनों पर जुटी थी. पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे थे. लेकिन अभ्यर्थी जिस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, वो लगातार लेट होती जा रही थी. जिससे छात्रों का गुस्सा भड़क उठा. आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि लगभग 2-3 घंटे हंगामा हुआ. पहली पाली के कुछ छात्र शायद समय पर सेंटर नहीं पहुंच पा रहे थे, इसलिए हंगामा किया. उन्होंने यह भी बताया कि पथराव में कुछ जवान घायल हुए हैं. आंसू गैस के गोल और फायरिंग भी दागे गए.

स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

दरअसल पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों ने ट्रेन की अपर्याप्त व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां झड़प हो गई. यह विरोध प्रदर्शन तब और बढ़ गया जब उम्मीदवारों ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी. 

रविवार तड़के पाटलिपुत्र स्टेशन पर जुटी छात्रों की भारी भीड़.

असामाजिक तत्वों ने चेन पुलिंग की, स्पेशल ट्रेन के बाद भी हंगामाः डीएम 

पटना डीएम डॉ. त्यागराजन ने हंगामे के बारे में बताया, "आधी रात के आस-पास हमें खबर मिली कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं. हमने उनसे बार-बार गुज़ारिश की कि वे हंगामा न करें और परीक्षा देने वाले छात्रों का सहयोग करें. लेकिन, कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और कई तरह की मांगें रखीं, जैसे कि स्पेशल ट्रेनों की मांग, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें मौजूद थीं... उन्होंने उन छात्रों को भी रोका जो जाना चाहते थे. इन वजहों से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं; परीक्षा देने वालों के लिए तय ट्रेनें पहले ही निकल चुकी हैं। ट्रेनों का संचालन भी सामान्य रूप से चल रहा है."

IG समेत कई अधिकारियों के चोटिल होने की सूचना

IG समेत कई अधिकारियों को मामूली चोटें आईं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और ट्रेन में तोड़-फोड़ की खबरें आईं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और लाठीचार्ज किया. हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन