29th September 2026

BREAKING NEWS

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

Advertisment

SSC भर्ती 2026 : अपर डिवीजन क्लर्क समेत 227 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Media Yodha Desk Mon, Jun 8, 2026

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपर डिवीजन क्लर्क सहित 227 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह एक इंटरनल प्रमोशन एग्जाम है. जिसके जरिए केंद्र सरकार के की विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाना है. इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो  पहले से ही सरकारी सेवा में हैं. JSA (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट) या LDC (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर  कार्यरत हैं. इस भर्ती के तहत केंद्रीय पासपोर्ट संगठन और विदेश मंत्रालय में 76, सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिकीय सेवा में 42, रेलवे बोर्ड सचिवालय लिपिकीय सेवा में 19, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में 24, केंद्रीय सतर्कता आयोग में 6, भारत निर्वाचन आयोग में 12, भारतीय वन सर्वेक्षण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में 4, राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन में 8, रक्षा संपदा महानिदेशालय में 8 और विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में 28 पद भरे जाने हैं.

आवेदन की आखिरी तारीख 26 जून

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 जून है. आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय रजिस्ट्रेशन फॉर्म करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पते पर 3 जुलाई के शाम 6 बजे तक डाक के माध्यम से भेजना होगा.

क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, सेवा रिकॉर्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची, के आधार पर किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें सैलरी के तौर पर 25,500 से 81,100 रुपये हर महीने दिए जाएंगे.

कब होगा एग्जाम

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) जुलाई से अगस्त के बीच आयोजित की जा सकती है.

जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो एक बार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद से जुड़ा नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन