9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Sreesanth vs Harbhajan Singh Slap Contrversy : श्रीसंत का फिर फूटा गुस्सा हरभजन सिंह पर, 'थप्पड़ कांड' को लेकर बड़ा दावा, बोले– कमाए 1 करोड़ रुपये

Media Yodha Desk Sat, Apr 25, 2026

Sreesanth vs Harbhajan Singh Slap Contrversy: आईपीएल इतिहास का सबसे चर्चित 'स्लैपगेट' विवाद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने हाल ही में दावा किया है कि भज्जी ने इस घटना से 1 करोड़ रुपए कमाए हैं। पिछले दिनों आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस थप्पड़कांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करके सभी को चौंका दिया था। श्रीसंत का कहना है कि वह इस ‘थप्पड़ कांड’ के लिए भज्जी को माफ कर चुके हैं, लेकिन वह इसे कभी भूल नहीं पाएंगे। उनके इस बयान के बाद श्रीसंत और हरभजन सिंह के रिश्तों में अब कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है।

हरभजन ने जो किया वो मैं नहीं भूल सकता- श्रीसंत

मलयालम अखबार मातृभूमि के हवाले से श्रीसंत ने कहा कि मैंने कभी किसी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में बात नहीं की। यह पहली बार होने जा रहा है। हाल के दिनों तक कोई प्रॉब्लम नहीं थी, लेकिन उसने एक बार फिर इसको लेकर एक ऐड बनाया। उसने इससे लगभग 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये कमाए। फिर उसने मुझे कॉल किया और इस बारे में एक स्टोरी पोस्ट करने के लिए कहा। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हे माफ कर दूंगा लेकिन इसे कभी नहीं भूलूंगा। अगर कोई आपके साथ गलत करता है, तो आपको उसे माफ कर देना चाहिए लेकिन कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर आप भूल जाते हैं, तो वह फिर से वही करेगा। वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

हरभजन से मेरा कोई रिश्ता नहीं- श्रीसंत

श्रीसंत ने आगे कहा कि मेरा उस इंसान से कोई रिश्ता नहीं है। मैं उसे भाई कहता था। लेकिन पिछले एक-दो महीने में उसने वह ऐड किया, और अब मैंने उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। मेरे माता-पिता ने मुझे माफ करना सिखाया है लेकिन कभी भूलना नहीं। मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है, न ही मुझे उसकी जरूरत है। भगवान उसे और उसके परिवार को आशीर्वाद दे। कई इंटरव्यू में, अश्विन के साथ भी, उसने मेरी बेटी के बारे में बात की। लोग सोचेंगे, 'ओह, वह कितना अच्छा इंसान है।' वह एक अच्छा इंसान हो सकता है। लेकिन मेरे लिए, इंडिया के लिए खेलने के समय से लेकर अब तक, यह सब एक नाटक है।

साल 2008 में हुआ था थप्पड़ कांड

आईपीएल के पहले सीजन (2008) में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद हुए थप्पड़ कांड ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान करके रख दिया था। पंजाब ने उस मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। मैच के बाद जब श्रीसंत हरभजन सिंह से मिलने गए तो वहां भज्जी ने हार के गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था और हरभजन पूरे सीजन के लिए बैन हो गए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन