19th July 2026

BREAKING NEWS

अवैध गतिविधियों, बाहरी प्रवासियों और संदिग्धों पर रखें कड़ी निगरानी

एक्ट्रेस की बातें सुन लोगों ने लिए जमकर मजे

पढ़ाई भी, कमाई भी! कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 शानदार पार्ट-टाइम जॉब्स, बढ़ेगी इनकम और एक्सपीरियंस

ये 5 चीजें रोज़ चुपचाप कर रही हैं आपके लिवर को कमजोर

Instagram पर Teenagers ने Self-Harm की बात की तो तुरंत Parents को मिलेगा Alert

Advertisment

Rohit Sharma-Virat Kohli : लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

Media Yodha Desk Fri, Jul 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा क्या जल्द ही वनडे से रिटायर हो जाएंगे या फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा, इसको लेकर इस वक्त अटकलों का बाजार गर्म है। पिछले करीब 15.16 घंटे से इसको लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि ना तो खुद रोहित ने इसको लेकर मुंह खोला है और ना ही बीसीसीआई का कोई आधिकारिक बयान आया है। इस बीच इतना तय है कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे खेलेंगे और इसी दौरान वे अपने काफी पुराने जोड़ीदार विराट कोहली के साथ इतिहास रच देंगे। 

रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं बन रहे हैं रन

इस वक्त रोहित शर्मा इंग्लैंड में हैं और वहां वनडे सीरीज खेली जा रही है। अब तक दो मैच हो चुके हैं। इसमें से पहला मुकाबला टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम किया, वहीं दूसरा वनडे इंग्लैंड ने जीतकर ना केवल वापसी की, बल्कि सीरीज भी बराबरी पर लाकर खड़ी कर दी है। इस बीच दोनों मैचोंं में रोहित का बल्ला नहीं चला। वे उस तरह से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भी नजर नहीं आए, जिसके लिए वे अब से कुछ वक्त पहले तक जाने जाते थे। 

दो वनडे मैचों में अब तक केवल 37 रन बना सके हैं रोहित शर्मा

इसी इंग्लैंड सीरीज के पहले दो मैचों की बात की जाए तो पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने 21 बॉल पर 11 रनों की एक छोटी और धीमी पारी खेली। इसके बाद दूसरे मैच में वे 47 बॉल पर केवल 26 ही रन बन सके। इस बीच जब भारत बनाम इंग्लैंड मैच चल रहा था, अचानक खबर सामने आई कि इसी सीरीज का तीसरा मैच रो​हित शर्मा का आखिरी मैच होगा। बीसीसीआई ने उनसे बात की है और अब उन्हें भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं माना जा रहा है। यानी रोहित के इंटरनेशनल करियर पर विराम लग जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, सारी खबरें अभी केवल कयासों पर ही आधारि​त हैं। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ खेलेंगे 400वां इंटरनेशनल मैच

इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली जब लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेगी तो ये उनका साथ साथ 400वां इंटरनेशनल मैच होगा। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब दो प्लेयर्स ने साथ साथ इतने मैच खेले हों। अब तक ये दोनों खिलाड़ी 399 मैच साथ साथ खेल चुके हैं। वो तो कहिए कि टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल ये दोनों छोड़ चुके हैं, अगर वहां खेल रहे होते तो ये इतिहास पहले ही रच गया होता। 

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं रोको

विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी भी भारत के लिए एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी है। कुछ ही वक्त पहले इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 391 मैच एक साथ खेल थे। राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने साथ 369 मैच खेले हैं। बाकी की लिस्ट आपको यहां दी जा रही है, उसे आप देख सकते हैं। वैसे दुनियाभर के क्रिकेटरों की बात की जाए तो श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने एक साथ 550 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनका रिकॉर्ड तोड़ पाना आसान नहीं होगा। 

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रचा जाएगा इतिहास

अब लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी मैच है कि नहीं, इसको लेकर तो अभी पक्का नहीं है, लेकिन इतना जरूर तय सा नजर आ रहा है कि रोहित और कोहली लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक और इतिहास रच देंगे, जिसे पीछे छोड़ पाना किसी भी भारतीय जोड़ी के लिए आसान नहीं होने वाला। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन