1st July 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, आज से नई दरें लागू; प्रति यूनिट 30–50 पैसे बढ़ा बिल

इमरजेंसी सेवा में बड़ा बदलाव, अब 20 मिनट के अंदर पहुंचेगी एंबुलेंस, नई NAS गाइडलाइन लागू; जान लें अपने मतलब की बात

मानसून ने पूरे प्रदेश को किया कवर; सप्ताहभर झमाझम के आसार

रेलवे में टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तार

क्या राघव जुयाल को मिला नया प्यार? निहारिका संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

Advertisment

RRB Vacancy 2026 : रेलवे में टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तार

Media Yodha Desk Wed, Jul 1, 2026

RRB Vacancy 2026: आप अगर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों में से एक हैं और आपको रेलवे में भर्ती निकलने का इंतजार था तो आपको बता दें कि आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय रेलवे ने RRB टेक्नीशियन भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज यानी 30 जून से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अलग-अलग रेलवे ज़ोन में टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III की 6,557 रिक्तियों के के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाला है। जो भी योग्य अभ्यार्थी इन भर्तियों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं। आपको बता दें कि भर्तियों के लिए आवदेन की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2026 है।

कौन होगा भर्ती के योग्य?

आइए अब बात करते हैं कि जो भर्तियां निकली हैं, उनके लिए योग्य कौन होगा। जो नोटिफिकेशन निकला है, उसके मुताबिक टेक्नीशियन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ अभ्यार्थी के पास NCVT या SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट का भी होना जरूरी है। इसी के साथ बता दें कि वैध Apprenticeship Certificate रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। इसी के साथ उस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद के लिए उम्मीदवारों को संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या डिग्री की भी आवश्यकता हो सकती है।

अगर Age Limit की बात करें तो वो पद के मुताबिक अलग-अलग है। टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के आवेदकों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए आवेदन करने वालों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी।

आखिर कैसे कर सकता है कोई अप्लाई?

1. सबसे पहले अभ्यार्थी को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद वहां जरूरी पर्सनल जानकारी देकर रजिस्टर करना होगा।

3. इतना करने के बाद आपको संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड और नोटिफिकेशन चुनना होगा।

4. ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म को ध्यान से भरें।

5.इसके बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तय फ़ॉर्मैट में अपलोड करना होगा।

6. यह सब करने के बाद एप्लीकेशन फ़ीस का ऑनलाइन भुगतान करनी होगी।

7. इसके बाद आप फ़ॉर्म सबमिट करें मगर उससे पहले सभी जानकारी वेरिफ़ाई कर लीजिएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन