19th November 2026

BREAKING NEWS

मेष को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, वृषभ को धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, नल-जल नियमों में बदलाव से लेकर अबूझमाड़ के कॉलेज को अनुदान तक

जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम

QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा

रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ मारी रेड

Advertisment

QUAD Summit : QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा

Media Yodha Desk Wed, Nov 18, 2026

QUAD Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित QUAD बैठक के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान की मिसाल पेश की। बैठक के दौरान जगह की पहचान के लिए रखा गया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। इस पर पीएम मोदी ने खुद आगे बढ़कर तिरंगे को उठाया और अपनी जेब में रख लिया। प्रधानमंत्री का यह कदम चर्चा का विषय बन गया।

पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर कहा कि यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन तिरंगे के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के सम्मान, इतिहास और गौरव का प्रतीक है।

भारत करेगा QUAD बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी

मनीला में आयोजित QUAD बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी घोषणा भी की। भारत वर्ष 2027 में पहले QUAD बिजनेस लीडर्स फोरम की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन मुंबई में किया जाएगा।

फिलीपींस से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आसियान (ASEAN) क्षेत्र के साथ भारत के संबंध उसकी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के केंद्र में हैं। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग मजबूत कर रहा है।

समुद्री सुरक्षा को लेकर QUAD की नई पहल

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने रचनात्मक और भरोसेमंद QUAD साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। इस साझेदारी का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।

बैठक के बाद QUAD देशों ने 'इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कोलैबोरेशन' की घोषणा की। इस पहल के जरिए समुद्री क्षेत्र से जुड़ी सूचनाओं को साझा करने और समुद्री गतिविधियों पर निगरानी एवं जागरूकता बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा।

2027 में पहली बार संयुक्त समुद्री अभ्यास

QUAD देशों के बयान के अनुसार, वर्ष 2027 में समूह के P-8 और P-3C गश्ती विमान पहली बार QUAD के तहत आयोजित समुद्री अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करना है।

ट्रंप ने रेयर अर्थ उत्पादन को लेकर किया बड़ा दावा

बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth) के उत्पादन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले 10 महीनों के भीतर इस क्षेत्र में चीन के बराबर पहुंच जाएगा।

भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ चर्चा के दौरान ट्रंप ने QUAD को दुनिया की सबसे सफल साझेदारियों में से एक बताया।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत होंगे संबंध

प्रधानमंत्री मोदी की मनीला यात्रा को भारत और आसियान देशों के बीच बढ़ते सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समुद्री सुरक्षा, डिजिटल तकनीक और आर्थिक साझेदारी के जरिए भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन