19th November 2026

BREAKING NEWS

मेष को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, वृषभ को धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, नल-जल नियमों में बदलाव से लेकर अबूझमाड़ के कॉलेज को अनुदान तक

जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम

QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा

रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ मारी रेड

Advertisment

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच होगी बारिश : बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान ‘अकवान’, मौसम विभाग का अलर्ट

Media Yodha Desk Wed, Nov 18, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 18 से 23 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 18 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल राजधानी में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ पिछले छह घंटों में करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है।

अनुमान है कि 17 नवंबर की शाम तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और अधिक ताकतवर होकर प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक इसके अति प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान 20 नवंबर 2026 की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की निरंतर रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जबकि तेज झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी मौसम में बदलाव के आसार हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को ठंड के साथ बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन