17th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा 17 नवंबर का दिन, किसे मिलेगी राहत और किसकी बढ़ेंगी परेशानियां?

बस्तर से हटेगी फोर्स! गृहमंत्री बोले- अब सुरक्षा बलों की जरूरत नहीं, 1000 जवान मणिपुर जाएंगे

छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप, मारपीट कर लूटे पैसे

तलाश में जुटी पुलिस ने जारी की आम लोगों से अपील

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Advertisment

छठ महापर्व के समापन पर PM मोदी ने छठी मइया से की खास प्रार्थना : बोले- दृढ़ संकल्प और साधना का अद्भुत संगम

Media Yodha Desk Mon, Nov 16, 2026

नई दिल्ली। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। पर्व के अंतिम दिन देशभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने सुबह भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया गया।

इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ व्रतियों की आस्था, तपस्या और साधना को नमन करते हुए छठी मैया से सभी पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने छठी मैया से की खास विनती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उषा अर्घ्य के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा हुआ। प्रकृति को समर्पित इस पावन पर्व में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पीएम मोदी ने छठी मैया से प्रार्थना की कि वे सभी व्रतियों और देशवासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने संध्या अर्घ्य के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा था कि प्रकृति की पूजा को समर्पित यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए। साथ ही समाज में सद्भाव और समरसता की भावना मजबूत हो। उन्होंने सूर्यदेव की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की थी।

छठ पर्व के शुभारंभ पर भी दिया था संदेश

छठ महापर्व की शुरुआत पर भी पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी थी। उन्होंने नहाय-खाय के दिन सभी व्रतियों को नमन करते हुए कामना की थी कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ व्रत

सोमवार सुबह बिहार की राजधानी पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में छठ पर्व का भव्य नजारा देखने को मिला। व्रतियों ने नदियों, तालाबों और जलाशयों में खड़े होकर उगते सूर्य की पहली किरण के साथ अर्घ्य दिया। इस दौरान परिवार की खुशहाली, बच्चों के सुखद भविष्य और समाज की समृद्धि की कामना की गई। उषा अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा हो गया।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन