17th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा 17 नवंबर का दिन, किसे मिलेगी राहत और किसकी बढ़ेंगी परेशानियां?

बस्तर से हटेगी फोर्स! गृहमंत्री बोले- अब सुरक्षा बलों की जरूरत नहीं, 1000 जवान मणिपुर जाएंगे

छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप, मारपीट कर लूटे पैसे

तलाश में जुटी पुलिस ने जारी की आम लोगों से अपील

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Advertisment

CG Crime : छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप, मारपीट कर लूटे पैसे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 20 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले युवक-युवती को धमकाया, उनके साथ मारपीट की और रुपये छीन लिए। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने खरसिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, युवती सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी पर दो युवक पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22) और थनेश्वर पटेल (20) की पहचान कर दोनों को हिरासत में लिया है। खरसिया एसडीओपी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस इस मामले में आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और इलाके में सामने आई अन्य शिकायतों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद पर्यटन और पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन