25th April 2026

BREAKING NEWS

ईरान का बड़ा दावा - “हमने अभी तक अपनी मिसाइल क्षमता का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल ही नहीं किया”, इजरायल-अमेरिका में हलचल

श्रीसंत का फिर फूटा गुस्सा हरभजन सिंह पर, 'थप्पड़ कांड' को लेकर बड़ा दावा, बोले– कमाए 1 करोड़ रुपये

नक्सलवाद को बड़ा झटका, 47 माओवादी आज हथियार डालकर करेंगे आत्मसमर्पण

CBSE निजी स्कूलों में अब केवल NCERT किताबें अनिवार्य, निजी प्रकाशकों पर लगेगा ब्रेक

इलेक्ट्रॉनिक और डीएनए साक्ष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Advertisment

PM Internship Scheme 2026 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में बड़ा बदलाव, बढ़ाया गया एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

Media Yodha Desk Sat, Apr 25, 2026

PM Internship Scheme 2026: आज के समय में हर छात्र चाहता है कि पढ़ाई के साथ-साथ उसे कंपनियों में काम करने का असली एक्सपीरियंस भी मिले, जिससे नौकरी मिलने में आसानी हो. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) शुरू की है. इस योजना का मकसद युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम सीखने का मौका देना है, जिससे वे पढ़ाई पूरी करने से पहले ही इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकें. अब सरकार ने इस योजना में एक बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया नियमों को आसान और ज्यादा छात्रों के लिए खोल दिया गया है. पहले इसमें सीमित छात्र ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब ज्यादा युवाओं को इसका फायदा मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई कौन कर सकता है.

पहले इस योजना में सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकते थे जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली हो, लेकिन अब नया नियम यह है कि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इससे छात्रों को डिग्री खत्म होने से पहले ही काम का अनुभव मिल जाएगा.

इस योजना के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. जिसमें आवेदक की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. छात्र या तो पढ़ाई कर रहा हो (फाइनल ईयर) या पढ़ाई पूरी कर चुका हो. आवेदन करने वाला किसी भी नौकरी में नहीं होना चाहिए. परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और माता-पिता में से कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.

इसके अलावा जो छात्र इंटर्नशिप करना चाहते हैं, उन्हें अपने कॉलेज या संस्थान से NOC (No Objection Certificate) लेना होगा. इसका मतलब है कि कॉलेज यह अनुमति देगा कि छात्र इंटर्नशिप कर सकता है और इससे उसकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. NOC पर HOD, प्रिंसिपल या ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर के साइन जरूरी होंगे.

इस योजना के तहत छात्रों को काम सीखने के साथ-साथ पैसे भी मिलेंगे. हर महीने लगभग 9,000 स्टाइपेंड और जॉइनिंग के समय 6,000 एकमुश्त राशि, कुछ कंपनियां अतिरिक्त सुविधाएं भी दे सकती हैं. इससे छात्रों को आर्थिक मदद भी मिलेगी और अनुभव भी मिलेगा.

इस योजना के तहत सरकार ने 300 से ज्यादा बड़ी कंपनियों को जोड़ा है. छात्रों को अलग-अलग सेक्टर्स में काम करने का मौका मिलेगा, जैसे आईटी और टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, मैनेजमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और अन्य क्षेत्र. इससे छात्रों को असली कॉर्पोरेट दुनिया को समझने का मौका मिलेगा.

इस योजना के लिए आवेदन सिर्फ सरकारी पोर्टल के जरिए किया जा सकता है. इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.pminternship.mca.gov.in है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ काम का अनुभव देना, नौकरी पाने की क्षमता बढ़ाना, शिक्षा और उद्योग के बीच का अंतर कम करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन