25th June 2026

BREAKING NEWS

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच

रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

युवाओं को मिलेगा नया अवसर

Advertisment

IND vs PAK : हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ढेर, भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया, मैच के बाद दोनों टीमों ने नहीं मिलाया हाथ

Media Yodha Desk Mon, Sep 15, 2025

IND vs PAK: यूएई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बनाए. जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही 128 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. जिसके साथ भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब रहा. भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी से कमाल दिखाया और पाकिस्तान को ज्यादा रन नहीं बनाने दिया. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसकी वजह से उने प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उनके अलावा बुमराह और अक्षर ने दो-दो विकेट लिए.

बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की पारी खेली. उसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि तिलक वर्मा ने 31 गेंदों पर 31 रनों की महत्वपुर्ण पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान और शाहीनशाह आफरीदी ने बनाए. फरहान ने 40 रन जबकि आफरीदी ने 31 रन बनाए. गेंदबाजी में पाकिस्तान के किसी भी मेन गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. भारत के तीनों विकेट पार्ट टाइम स्पिनर साईम अय्यूब ने निकाले.

बॉयकॉट ट्रेंड के बावजूद इस मैच को देखने के लिए दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रशंसकों की भारी भीड़ रही. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने थीं. जिसकी वजह से इस मैच का भारत में कड़ा विरोध किया किया गया, लेकिन भारत की ये शानदार जीत इस मुद्दे को ठंडा करने में सफल होगी या नहीं ये देखना अभी बाकी है. इस जीत के साथ भारत का सुपर फोर में जाना कंफर्म हो गया है और अगर पाकिस्तान अपने अगले ग्रुप मैच मे यूएई को हरा देती है तो फिर एक बार भारत पाकिस्तान मैच सुपर फोर में भी देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन