IND vs PAK : मैदान से बाहर भी बढ़ी कड़वाहट! नो-हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान का बड़ा खुलासा
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर मुकाबला हमेशा से रोमांच के साथ-साथ भावनाओं से भी भरा रहा है। लेकिन अब यह प्रतिद्वंद्विता सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पिछले कुछ सालों में यह खिलाड़ियों के व्यवहार में भी दिखने लगी है। पिछले कुछ सालों में जब भी दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ है, तो दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हैंडशेक नहीं हुआ है। अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के दौरान हुए नो-हैंडशेक विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है।
ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद मिला
पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि उनकी टीम मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए उनके ड्रेसिंग रूम तक गई थी, लेकिन दरवाजा बंद मिला। गौरतलब है कि एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच नो-हैंडशेक पॉलिसी की शुरुआत हुई थी। आगा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें टॉस से ठीक पहले इस फैसले के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि वह टॉस के लिए गए थे। उससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जहां हैंडशेक हुआ था। लेकिन जब वह टॉस के लिए जा रहे थे, तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि हैंडशेक नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि मैच रेफरी ने उन्हें अलग ले जाकर कहा कि मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया जाएगा। इस पर आगा ने जवाब दिया कि उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तान टीम ने खेल भावना दिखाते हुए भारतीय टीम से मिलने की कोशिश की।
https://twitter.com/i/status/2050425561525399859
आगा ने घटना को बताया गलत
आगा ने कहा कि हम मैच हार गए थे और हम उनके ड्रेसिंग रूम में हैंडशेक के लिए गए, लेकिन उन्होंने तब भी हाथ नहीं मिलाया। सलमान अली आगा ने इस घटना पर असहमति जताई और कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए गलत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वह कई बार कह चुके हैं कि यह सही नहीं है। जब हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो लोग हमें देखते हैं, बच्चे हमें फॉलो करते हैं। अगर हम ऐसा करेंगे, तो इसका असर नीचे तक जाएगा।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन