Mungeli Police : मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ की गरज, दीपावली से पहले 214 जुआरी सलाखों के पीछे, ₹1.34 लाख बरामद
दीपावली की चकाचौंध के बीच मुंगेली पुलिस का डंडा भी पूरी ताकत से चला है। उत्सव के मौसम में जुए की बढ़ती लत पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में ताबड़तोड़ छापे मारे। एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में चलाए गए “ऑपरेशन बाज” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कानून से बड़ा कोई नहीं।
18 से 21 अक्टूबर 2025 के बीच चली कार्रवाई में इलाकों को घेरकर पुलिस ने 214 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया। इनसे ₹ 1,34,975 नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी पर जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
कैसे चली ‘ऑपरेशन बाज’ की रणनीति:
पुलिस ने इस बार अचानक दबिशों की रणनीति अपनाई। जहाँ लोग दीपावली की खरीदारी में व्यस्त थे, वहीं जिलेभर के थानों – पथरिया, फास्टरपुर, लोरमी, सिटी कोतवाली, चिल्फी, जरहागांव और सरगांव – में तैनात टीमें रात‑दिन गश्त पर थीं।
हर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर फड़ लगाते जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान थानों के बीच कॉर्डिनेशन और रियल‑टाइम एक्शन से नेटवर्क‑लेवल आपरेशन को अंजाम दिया गया।

एक ही रात में कई फड़ उखाड़े गए:
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 69 जुआड़ी और ₹57,900 बरामद ,जरहागांव से 55 आरोपी और ₹22,410 नकदी ,पथरिया में 40 जुआरी और ₹29,010 अन्य थानों से कुल 50 से अधिक लोग गिरफ्तार एक ही अभियान में पुलिस की 7 टीमों ने 55 अलग‑अलग स्थानों पर छापे मारे, जो अब तक का सबसे बड़ा जिला‑स्तरीय एक्शन माना जा रहा है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन