19th October 2026

BREAKING NEWS

ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी! ₹1,000 जुर्माना और जेल तक की नौबत, रेलवे के नियम जान लें

टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

छत्तीसगढ़ में आज खिली रहेगी धूप या बरसेंगे बादल? जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

10वीं-12वीं पास के लिए भर्ती का मौका, नाविक समेत इन पदों पर करें आवेदन

इन 7 मामलों में कभी न लें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज खिली रहेगी धूप या बरसेंगे बादल? जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Media Yodha Desk Mon, Oct 19, 2026

CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का पहला दौर शुरू होने के संकेत हैं। हवा की दिशा में बदलाव होने तक रात के तापमान के सामान्य स्तर पर पहुंचने की संभावना है। इससे रात में ठंड का एहसास धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल राजधानी में मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

रायपुर रहा सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान रायपुर लगातार चौथे दिन छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले दो दिनों तक भी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले दो दिनों तक भी मौसम का यही रुख बने रहने के आसार हैं। ऐसे में दक्षिण छत्तीसगढ़ के लोगों को मौसम में होने वाले बदलावों पर नजर रखने की जरूरत है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन