25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

Aadhaar की नई वेबसाइट हुई लॉन्च : अब सभी जरूरी सर्विस एक ही जगह, जानें कैसे मिलेगा फायदा

UIDAI ने आधार सर्विस से जुड़ी नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट का बीटा वर्जन फिलहाल लाइव हो गया है। इसमें आपको आधार से जुड़ी सभी सर्विसेज एक ही जगह मिलती है। नए आधार ऐप की तरह ही इस नई वेबसाइट के यूजर इंटरफेस को काफी सरल रखा गया है। आधार यूजर्स को वेबसाइट में सर्विसेज से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह मिल जाएंगी। साथ ही, उन्हें यह भी पता लग जाएगा कि किन चीजों के लिए आधार केन्द्र पर जाना होगा और क्या चीजें ऐप या वेबसाइट से अपडेट हो जाएंगे।

कैसे करें यूज?

  • आधार कार्ड की नई वेबसाइट पर जाने के लिए आपको अपने वेब ब्राउजर में https://myaadhaarbeta.uidai.gov.in/ टाइप करना होगा।

  • इस वेबसाइट पर आप अपने आधार नंबर के साथ लॉग-इन भी कर सकते हैं।

  • नई वेबसाइट में लॉग-इन करते ही आपको होम पेज पर आधार से जरूरी सर्विसेज दिखाई देंगी। अगर, कोई सर्विस आपको नहीं दिख रही है तो वेबसाइट पर दिए गए सर्च बॉक्स में टाइप करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डाउनलोड और अपडेट करना हुआ आसान

नई वेबसाइट में आप आधार कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए Get Aadhaar वाले आइकन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही आधार नंबर और OTP का इस्तेमाल करके कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं, आधार कार्ड से जुड़ी सर्विस अपडेट करने के लिए Update Services पर क्लिक करना होगा।

कैसा है इंटरफेस?

UIDAI के मौजूदा वेबसाइट के मुकाबले नई वेबसाइट के बीटा वर्जन में आपको एक ही जगह कार्ड डाउनलोड, सर्विस अपडेट, सेवा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। इस नई वेबसाइट में ये चीजें होम पेज पर ही लिस्ट की गई है, जिसकी वजह से यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होगा।

नई वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली बनाया गया है। इसे इस्तेमाल करते हुए आपको नहीं लगेगा कि आपने कोई वेबसाइट ओपन की है। यह मोबाइल ऐप वाले इंटरफेस जैसा एक्सपीरियंस देता है। अपडेट सर्विसेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको राइट साइड में उन सभी सर्विसेज की लिस्ट ओपन हो जाती है, जो आप अपडेट करा सकते हैं। यही नहीं, इनमें से किन सर्विस को अपडेट करने के लिए सेंटर पर जाना होगा यह भी पता चल जाएगा। साथ ही, आप यहीं चेक कर सकते हैं कि किन अपडेट सर्विस के लिए आपको चार्ज देना होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन