18th October 2026

BREAKING NEWS

रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को महिंद्रा वीरो ने मारी थी टक्कर, मौत के मामले में जरहागांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्त

सिम्स में कराया इलाज; पैर में चढ़ा प्लास्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Advertisment

न कनेक्शन की झंझट, न बुकिंग का इंतजार : लॉन्च हुआ 10 किलो का नया गैस सिलिंडर, जानें कीमत और रिफिल चार्ज

Media Yodha Desk Mon, Aug 17, 2026

10kg Composite Cylinder: बाजार में तेल कंपनियों ने 10 किलोग्राम का कंपोजिट कमर्शियल गैस सिलिंडर लॉन्च किया है। यह पारंपरिक 19 किलो के भारी लोहे वाले सिलिंडर का हल्का विकल्प है। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से गैस कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। पहली बार सिलिंडर के लिए 4800 रुपये देने होंगे। इसके बाद 1600 रुपये में कभी भी रिफिल कराया जा सकेगा।

50 फीसदी तक हल्का है सिलिंडर

10 किलो का यह सिलिंडर फाइबर और हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन कंपोजिट सामग्री से बनाया गया है। यह सामान्य लोहे के सिलिंडर की तुलना में करीब 50 प्रतिशत हल्का है। इसका आकार भी ऐसा है कि यह कम जगह घेरता है। हल्का होने की वजह से इसे उठाने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होगी। यह खास तौर पर छोटे कारोबारियों के लिए उपयोगी हो सकता है।

पारदर्शी बॉडी से बाहर से दिखेगी गैस

इस सिलिंडर की एक खासियत इसकी पारदर्शी बॉडी है। इससे अंदर बची गैस का स्तर बाहर से ही दिखाई देगा। ऐसे में सिलिंडर में कितनी गैस बची है, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकेगा। फाइबर बॉडी होने के कारण इसमें जंग नहीं लगती। साथ ही यह फर्श पर दाग या खरोंच भी नहीं छोड़ता।

छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों के लिए उपयोगी

10 किलो का यह कमर्शियल सिलिंडर छोटे दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स और ढाबा संचालकों के लिए उपयोगी हो सकता है। इसके लिए गैस बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। गैस खत्म होने के बाद सिलिंडर को 1600 रुपये में रिफिल कराया जा सकेगा। इसके लिए किसी कनेक्शन की जरूरत नहीं है।

10 किलो सिलिंडर की कीमत कितनी है?

इस कंपोजिट कमर्शियल सिलिंडर को पहली बार लेने के लिए 4800 रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद 1600 रुपये में रिफिल कराया जा सकेगा। यह 19 किलो के पारंपरिक कमर्शियल सिलिंडर के मुकाबले हल्का और कम जगह लेने वाला विकल्प है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन