27th September 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें दैनिक राशिफल

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

Advertisment

चोरजोव (पोलैंड) : नीरज चोपड़ा का संघर्ष जारी: जनुश कुसोसिन्स्की मीट में दूसरा स्थान, जूलियन वेबर ने जीता गोल्ड

admin Sat, May 24, 2025

भारत के डबल ओलंपिक मेडलिस्ट और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को पोलैंड के जनुश कुसोसिन्स्की मेमोरियल मीट में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. नीरज ने इस सीजन का तीसरा पदक अपने नाम किया, लेकिन वह दोहा डायमंड लीग में बनाए गए सीजन बेस्ट प्रदर्शन (90.06 मीटर) को दोहराने में असफल रहे.

नीरज का प्रदर्शन:

  • छठा और अंतिम थ्रो: 84.14 मीटर (सीजन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ)

  • कुल स्थिति: दूसरा स्थान

  • पहले प्रयास: फाउल

  • दूसरा प्रयास: 81.28 मीटर

  • तीसरा और चौथा प्रयास: फाउल

  • पांचवां प्रयास: 80.20 मीटर

  • छठा प्रयास: 84.14 मीटर

जर्मनी के जूलियन वेबर की जीत:

  • विजयी थ्रो: 86.12 मीटर

  • वेबर ने दोहा में भी 91.06 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था और अब पोलैंड में भी उनका दबदबा कायम रहा.

एंडरसन पीटर्स का प्रदर्शन:

  • थ्रो: 83.24 मीटर

  • स्थान: तीसरा (ब्रॉन्ज मेडल)

नीरज का संघर्ष:

  • नीरज चोपड़ा पूरे मुकाबले के दौरान अपनी लय में नहीं दिखे. फाउल थ्रो की संख्या ज्यादा रही, जिससे वह पहले स्थान के लिए संघर्ष करते रहे. हालांकि, आखिरी प्रयास में 84.14 मीटर की दूरी तय कर उन्होंने एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान जरूर सुरक्षित किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन