13th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

Mallika Sherawat on Tom Cruise : ‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत का बड़ा दावा, बोलीं- टॉम क्रूज को है मुझ पर क्रश, भेजते हैं वीडियो

Media Yodha Desk Thu, Aug 13, 2026

Mallika Sherawat on Tom cruise: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जल्द ही आगामी रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। 13 अगस्त को शो के प्रीमियर से ठीक पहले इंटरनेट पर एक वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मल्लिका शो के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते हुए दावा कर रही हैं कि हॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार टॉम क्रूज का उन पर क्रश है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ये भी कहती हैं कि टॉम क्रूज उन्हें वीडियो भेजते हैं। उनका जवाब सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं। अभिषेक मल्हान उन्हें एक टक देखने लगते हैं। अब मल्लिका के फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या है मलाइका कहना?

वीडियो में शो के प्रतिभागी और कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) मल्लिका से पूछते नजर आते हैं कि क्या कभी उनका किसी पर क्रश रहा है या फिर हमेशा हर किसी को सिर्फ उन पर ही क्रश होता है? इस पर मल्लिका हंसते हुए जवाब देती हैं, टसबको मेरे पर ही क्रश आता है। आजकल टॉम क्रूज को भी मुझ पर क्रश आया हुआ है। मैं झूठ नहीं बोल रही, अगर अभी मेरे पास मेरा फोन होता तो मैं उनके वीडियो दिखाती।' मल्लिका का यह जवाब सुनकर कुल्लू और अभिषेक मल्हान उनसे पूछते हैं, 'वह आपको किस तरह के वीडियो भेज रहे हैं? क्या वह स्नैप भेज रहे हैं?' इस पर मल्लिका खुलासा करती हैं, 'नहीं, स्नैप्स नहीं, बल्कि तब के वीडियो जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे। वह वाकई बहुत शानदार इंसान हैं।'

पार्टी के वीडियो और सोशल मीडिया रिएक्शन

जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर आई, यूजर्स ने इस पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, 'सुनने में यह भले ही अजीब और मजाकिया लग रहा हो, लेकिन वह सच कह रही हैं।' वहीं दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'लोल! क्या जोक है।' एक अन्य यूज़र ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, 'इन्हें उर्वशी रौतेला सिंड्रोम हो गया है।' हालांकि कुछ फैंस उनके समर्थन में भी दिखे और एक ने लिखा, 'मुझे उन पर भरोसा है, वह बहुत रियल हैं।'

शो का हिस्सा बनने से झिझक रही थीं मल्लिका

इससे पहले 'टाइम्स एंटरटेनमेंट' को दिए एक इंटरव्यू में मल्लिका ने स्वीकार किया था कि वह शुरुआत में 'द ट्रेटर्स' में शामिल होने को लेकर काफी दुविधा में थीं। उन्होंने बताया, 'शुरुआत में मैं इस शो को लेकर काफी झिझक रही थी। मैं कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहती थी क्योंकि बतौर एक्टर इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन मेरी मैनेजर अंकिता ने मुझे समझाया। उसने कहा कि कम से कम पहला सीजन देखकर तो तय कीजिए, अगर पसंद न आए तो मना कर देंगे। जब मैंने पहला सीजन देखा, तो मुझे यह कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया।'

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन