27th September 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें दैनिक राशिफल

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

Advertisment

अहमदाबाद : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारीअहम

admin Thu, Jun 12, 2025

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 टेक ऑफ के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।

धुएं के गुबार से दहशत, राहत कार्य जारी

चश्मदीदों के मुताबिक, विमान के क्रैश होते ही आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मौके पर पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य आपातकालीन टीमें पहुंच चुकी हैं। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

लंदन जा रही थी फ्लाइट

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अहमदाबाद पहुंचा था। यहां से लंदन के लिए रवाना होने के दौरान टेक ऑफ के तुरंत बाद यह हादसा हुआ।

नागरिक उड्डयन मंत्री पहुंचे अहमदाबाद

विजयवाड़ा में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू हादसे की खबर मिलते ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे DGCA, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, NDRF और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मंत्री ने त्वरित व समन्वित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारी और नेता मौके पर मौजूद

घटना की गंभीरता को देखते हुए गुजरात प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य नेता भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

अभी और जानकारी का इंतजार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में कितने लोग हताहत या घायल हुए हैं। एयर इंडिया और DGCA द्वारा जल्द ही इस पर आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन