29th September 2026

BREAKING NEWS

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

Advertisment

LPG Cylinder Price Hike : एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी, बाहर खाना-पीना पड़ेगा अब जेब पर भारी; छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े

LPG Cylinder Price Hike: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की स्थिर कीमतों के बीच तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। अब होटल और रेस्तरां में खाना महंगा हो जाएगा।तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, छोटे व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि इससे पहले 1 मई को भी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये का भारी-भरकम इजाफा किया था।

होटल और रेस्तरां में भोजन होगा महंगा

व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने का सबसे बड़ा असर खाद्य क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों पर पड़ेगा। होटल, ढाबों, रेस्तरां और शादियों में कैटरिंग सेवाएं देने वाले ऑपरेटरों का बजट इस बढ़ोतरी से सीधे तौर पर प्रभावित होगा। आने वाले दिनों में बाहर खाना खाना या पार्टियों में कैटरिंग सेवाएं लेना और महंगा हो सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन