9th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 162 बोरी अवैध उर्वरक जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : खरीफ मौसम में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की दिशा में, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशों पर, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने लगातार समितियों और व्यापारियों के गोदामों की जांच की।

इसी क्रम में, पेंड्रा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाडांड और झाबर में अवैध रूप से भंडारित 162 बोरी उर्वरक जब्त किए गए और संबंधित गोदामों को सील कर दिया गया।

कहां और क्या हुआ जब्त?

  • ग्राम आमाडांड में शेर बहादुर ठाकुर के घर और दुकान से 84 बोरी एनपीके और डीएपी उर्वरक जब्त किया गया।

  • ग्राम झाबर में अभिषेक सोनी के गोदाम से 78 बोरी एनपीके और सुपर फास्फेट उर्वरक बरामद किया गया।

दोनों व्यापारियों के यहां अवैध रूप से खाद के भंडारण पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

यह महत्वपूर्ण कार्रवाई तहसीलदार पेंड्रा अविनाश कुजूर, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर और उर्वरक निरीक्षक हेमंत कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रशासन का कहना है कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान जिले में उर्वरक की सुचारु आपूर्ति और किसानों के हितों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन