26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

IND vs PAK : क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

Media Yodha Desk Mon, May 4, 2026

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मैदान पर आमना सामना होने जा रहा है। हालांकि अभी इसमें वक्त है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर जब ये मैच होता है तो फिर रोमांच अपने चरम पर होता है। इस बार ये मैच टी20 महिला विश्व कप के दौरान होगा। मुकाबले की तारीख और मैच शुरू होने का वक्त अभी से नोट कर लीजिए, ताकि कहीं मैच आपसे छूट ना जाए। 

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें आमने सामने होंगी। इसके बाद लगातार मैच खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो वो 14 जून को मैदान में पहली बार उतरेगी। उस दिन भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। इसी दिन पहले बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें आपस में भिड़ेंगी, इसके बाद शाम सात बजे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस दिन ​रविवार है। इसलिए छुट्टी का भी दिन है। 

भारतीय महिला टीम का ये है महिला टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल

पाकिस्तान से भिड़ने के बाद भारतीय महिला टीम का दूसरा मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स से होगा। इसके बाद 21 जून को भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच 25 जून से होगा। भारत का आखिरी लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 28 जून को होगा। भारतीय महिल टीम ने अब तक एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है, देखना होगा कि टीम इस बार कैसा प्रदर्शन करती है और क्या अगले राउंड में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाती है। 

हरमनप्रीत कौर को बनाया है भारतीय टीम का कप्तान

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं। टीम में कुछ युवा और नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन टी20 विश्व कप में करती हुई दिखाई देगी। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, राधा यादव। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन