9th September 2026

BREAKING NEWS

निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

5 तेल टैंकर तबाह, युद्धपोत पर मिसाइल हमले के बाद बढ़ा तनाव

एशिया कप में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान! सेमीफाइनल की चारों टीमें तय

Advertisment

Women’s Asia Cup 2026 : एशिया कप में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान! सेमीफाइनल की चारों टीमें तय

Media Yodha Desk Wed, Sep 9, 2026

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है। सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं और इसके साथ ही क्रिकेट फैंस के लिए भारत-पाकिस्तान के एक और मुकाबले की उम्मीद भी बन गई है। दोनों ही टीमों के बीच लीग चरण में एक मुकाबला हुआ था।

उस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटने के बाद 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें अलग-अलग सेमीफाइनल में हैं और फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें एक-एक मुश्किल मुकाबला जीतना होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जबकि पाकिस्तान ने अंतिम चार में पहुंचकर अपनी चुनौती को बरकरार रखा है। अब पाकिस्तान के सामने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

फाइनल मैच में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

सबसे दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाना है और इसमें भारत-पाकिस्तान की टक्कर संभव है। इसके लिए भारत को पहले बांग्लादेश से जीतना होगा और पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। 13 सितंबर को भारत की पुरुष टीम दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर होगी।



विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन