10th November 2026

BREAKING NEWS

किस राशि को होगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का हाल

शराब-मटन के साथ जश्न मनाते डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

16 लोगों की मौत, 13 घायल

पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे, बिना गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त बरकरार

Advertisment

CG Crime : पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Media Yodha Desk Tue, Nov 10, 2026

CG Crime: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के डिघोरा गांव का है। मृतक की पहचान रावेन्द्र मरावी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रावेन्द्र शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर के सदस्यों के साथ मारपीट और विवाद करता था। सोमवार रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों के साथ विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर पिता ने गुस्से में आकर उस पर टंगिया से हमला कर दिया।

हमले में रावेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता सीधे मुलमुला थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन