26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

सरकार का अलर्ट : इस मैसेज को किया नजरअंदाज तो हो सकता है बड़ा साइबर फ्रॉड

सरकार ने साइबर फ्रॉड को लेकर एक नई चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय के साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने साइबर दोस्त के माध्यम से लोगों को आगाह किया है। अगर, आप अपने फोन पर आने वाले इस SMS को इग्नोर कर देते हैं तो बड़ा फ्रॉड हो सकता है। ऐसे में आपको अपने फोन पर आने वाले हर मैसेज अलर्ट का ध्यान रखना होगा। CyberDostI4C ने अपने आधिकारिक X हैंल से बताया कि सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें आपके नंबर पर अगर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होता है तो SMS के जरिए इसकी सूचना तुरंत मिल जाएगी। सरकार का यह कदम तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए उठाया गया है।

यह मैसेज न करें इग्नोर

साइबर दोस्त ने बताया कि जैसे ही आपके मोबाइल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होगा वैसे ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट मिलेगा। अगर, आपने कॉल फॉरवर्डिंग का रिक्वेस्ट नहीं किया है तो इसे तुरंत डिसेबल करना होगा।

कॉल फॉरवर्डिंग को डिसेबल करने के लिए आपको अपने फोन के डायलपैड पर जाकर ##002# डायल करना होगा। नंबर डायल करते ही तुरंत कॉल फॉरवर्डिंग बंद हो जाएगा।

इसके अलावा सरकार ने लोगों को ये भी आगाह किया है कि बिना वेरिफाई किए अपने नंबर पर किसी के कहने पर कॉल फॉरवर्डिंग कोड्स डायल न करें। ऐसा करने से आपके नंबर पर आने वाले इनकमिंग कॉल्स किसी और नंबर पर फॉरवर्ड हो जाएंगे।

गलती से भी करें ये काम

साइबर क्रिमिनल्स आपके नंबर पर कॉल के जरिए OTP मंगा सकते हैं, तो उनके नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग की वजह से पहुंच जाएगा। OTP मिलने पर वे आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। साथ ही, आपकी डिजिटल आइडिंटिटी के साथ छेड़खानी कर सकते हैं। ऐसे में आपको हमेशा कॉल फॉरवर्डिंग वाले SMS अलर्ट का ध्यान रखना होगा। ऐसे किसी भी मैसेज को आप इग्नोर न करें। ऐसे मैसेज मिलने पर तुरंत दिए गए कोड्स डायल करके कॉल फॉरवर्डिंग को डिएक्टिवेट कर दें। ऐसे पहले कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें साइबर क्रिमिनल्स लोगों के नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग धोखे से एक्टिवेट करके बैंक अकाउंट खाली कर चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन