Hotel Check-In : होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन
Hotel Check-In: अगर आप घूमने जाते हैं तो होटल बुकिंग को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. होटल में चेक इन करते वक्त पहचान पत्र बेहद जरूरी होता है. जब आप होटल जाते हैं तो रूम बुक करते समय आपसे आधार की फोटो कॉपी मांगी जाती है. इसके साथ कई बार आपकी फोटो भी मांगी जाती है. लेकिन अब होटल चेक इन के नियमों में बदलाव किया जा रहा है. होटल में भी अब रूम बुक करने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है. यानी अब डिजिटल वेरिफिकेशन के जरिए आपकी पहचान वेरिफाइ की जा सकती है.
QR कोड और OTP से वेरिफिकेशन
वेरिफिकेशन की नई व्यवस्था में ग्राहक की पहचान जांचने के लिए डिजिटल तरीके अपनाए जा सकते हैं. इसके लिए QR कोड और OTP बेस ऐप की प्रक्रिया हो सकती है. इस व्यवस्था के जरिए पहचान वेरिफाई करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है. वहीं दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा करने की जरूरत भी कम हो सकती है.
Aadhaar की फोटो कॉपी वाली परेशानी होगी दूर
कई बार जब आप होटल पहुंचते हैं तो आपके आधार की फोटो कॉपी मांगी जाती है. लेकिन आपके पास फोटो कॉपी नहीं होती है और फोटो कॉपी कराने का साधन भी नहीं होता है. इस वजह से डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है. UIDAI पहचान वेरिफाइ की प्रक्रिया को आसान बनाने और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है.
प्राइवेसी भी रहेगी सुरक्षित
होटल चेक इन में डिजिटल प्रक्रिया से प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी. इससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहने की उम्मीद है. वहीं होटल में चेक इन का काम आसान हो सकता है.
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन