Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा में 837 पदों पर भर्ती, 24 नवंबर तक करें आवेदन
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप हेड, टेरिटरी हेड समेत अन्य पदों पर कुल 837 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
पद के अनुसार आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। न्यूनतम आयु 24, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35, 42, 45 और 50 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यताएं और निर्धारित कार्यानुभव भी जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार पात्रता की जानकारी जरूर देख लें।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 850 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: 175 रुपये
इन 5 स्टेप्स में करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Career' सेक्शन में जाकर 'Current Opportunities' पर क्लिक करें।
संबंधित भर्ती के लिंक को खोलें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 नवंबर 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता संबंधी शर्तों की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन