10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

: प्रसिद्ध लोक संगीत गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली AIIMS में भर्ती

admin Tue, Nov 5, 2024

प्रसिद्ध लोक संगीत गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम को उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

मंगलवार सुबह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेटे अंशुमान सिन्हा के साथ फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अंशुमान को मां के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि उनके इलाज में कोई कमी नहीं रहेगी। सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह से ही उनकी मृत्यु की अफवाहें फैल रही थीं। इस पर अंशुमान सिन्हा  से बातचीत में कहा कि "मेरी मां वेंटिलेटर पर हैं। कृपया गलत खबरों पर ध्यान न दें।" उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैल रही हैं और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। अंशुमान ने खुद जाकर अपनी मां से मुलाकात की और बताया कि उनकी मां ने आंखों के इशारों से उनके साथ बात की। चिराग पासवान का दौरा इस बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी दिल्ली AIIMS जाकर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अंशुमान के साथ लंबी बातचीत की और इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। चिराग पासवान ने लिखा, "बिहार की शान और प्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा जी पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। आज मैंने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। " चिराग पासवान ने चट्ठ महापर्व के पावन अवसर पर शारदा सिन्हा जी को याद किया और कहा कि बचपन से ही हम सभी चट्ठ के लोक गीत सुनते आ रहे हैं। उनका परिवार और शारदा सिन्हा जी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं, और उन्होंने कई बार उनसे आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया है। उन्होंने प्रार्थना की कि "भगवान शारदा सिन्हा जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।" इलाज की जानकारी शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनकी मां की स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। उन्होंने लोगों से उनकी जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। शारदा सिन्हा का इलाज 22 अक्टूबर से AIIMS, दिल्ली में किया जा रहा है, जहां उन्हें डॉ. राजा प्रामाणिक यूनिट में भर्ती किया गया है। शारदा सिन्हा का योगदान भारतीय लोक संगीत में अतुलनीय है और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है। उनके प्रशंसकों और सहयोगियों से अपील की जा रही है कि वे उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करें। शारदा सिन्हा की आवाज़ और संगीत की दुनिया में उनकी पहचान उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक है। इस मुश्किल समय में उनकी सेहत के लिए हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने प्रशंसकों के बीच लौटें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन