22nd October 2026

BREAKING NEWS

नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विधायकों की टेबल पर लगेंगे टैबलेट

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

Advertisment

भीषण सड़क हादसा : पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

Media Yodha Desk Thu, Oct 22, 2026

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास हुआ। यात्री बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी दौरान मोड़ के पास चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

बस के पेड़ से टकराते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक बच्ची सहित 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटनास्थल पर पहुंची टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन