24th August 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद

Advertisment

Aadhaar Update : घर बैठे बदलें आधार कार्ड का पता, जानें पूरी प्रक्रिया और डिटेल्स चेक करने का तरीका

Media Yodha Desk Sun, Aug 23, 2026

Aadhaar Update: पहचान सत्यापन कराना है या किसी सरकारी सेवा का लाभ लेना है तो आपके पास अपडेटेड आधार कार्ड होना जरूरी है। खास बात है कि आप खुद भी आनलाइन तरीके से आधार कार्ड में अपने नए एड्रेस को दर्ज करा सकते हैं। हालांकि, बायोमीट्रिक डाटा जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट या आइरिश स्कैन आदि में परिवर्तन कराना है तो आधार पंजीकरण केंद्र पर जाना होगा।

आधार कार्ड में एड्रेस कैसे अपडेट करें?

  • यूआईडीएआई (myAadhaar) पोर्टल पर जाएं, यहां माय आधार सेक्शन पर क्लिक करें।

  • यहां डॉक्यूमेंट अपडेट, चेक आधार अपडेट स्टेटस, एनरोलमेंट एंड अपडेट फार्म्स, आधार अपडेट हिस्ट्री जैसे ऑप्शन दिखेंगे।

  • डॉक्यूमेंट अपडेट क्लिक करें, एक नई विंडो ओपन होगी, जहां 'वांट टू समिट' और 'हाउ टू समिट' दो ऑप्शन दिखेंगे।

  • वांट टू समिट ऑप्शन में जाकर उन डॉक्यूमेंट को देखें, जिनके जरिये आप एड्रेस में सुधार कर सकते हैं, उनमें से कोई एक चुनें।

  • क्लिक समिट पर क्लिक करके अपने आधार नंबर, कैप्चा से लॉगइन करें।

  • इसके बाद अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें और संबंधित विवरण दर्ज करके समिट कर दें।

  • कुछ समय बाद आपका एड्रेस स्वत: अपडेट हो जाएगा। इसका स्टेटस भी इसी तरीके से पता कर सकते हैं।

किसी के आधार कार्ड को ऐसे जांचें

केवाईसी से लेकर तमाम तरह की सरकारी सेवाओं तक पहचान सत्यापन के लिए आधार का प्रयोग किया जाता है। किसी कर्मचारी को नियुक्त करने, घरेलू कामगारों को काम पर पर रखने, ड्राइवर और किराएदारों के सत्यापन का आसान उपाय आधार कार्ड ही है। खास बात है कि एक सामान्य व्यक्ति भी किसी अपरिचित व्यक्ति के बैकग्राउंड के बारे में आसानी से पता कर सकता है। यहां तक कि अगर फोटोशॉप के जरिये व्यक्ति की तस्वीर या किसी अन्य जानकारी में बदलाव किया गया है, तो भी आप इसके बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।

  • आधार पर लगे क्यूआर कोड में सभी जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसे स्कैन कर सकते हैं।

  • ये सुरक्षित और टैंपर्ड प्रूफ होता है, क्योंकि इसे यूआइडीएआइ द्वारा डिजिटली साइन किया जाता है।

  • प्ले स्टोर या एप स्टोर से 'आधार क्यू स्कैनर' एप डाउनलोड कर सकते हैं और इसके जारी किसी आधार के बारे में पता कर सकते हैं।

  • इसके अलावा आनलाइन https://myaadhaar.uidai.gov.in/check-aadhaar-validity/en पर जाकर आधार कार्ड की वैलिडिटी को जांचा जा सकता है।

  • इससे व्यक्ति की उम्र, जेंडर, राज्य और मोबाइल नंबर के अंतिम अंकों के बारे में जानकारी होती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन