19th August 2026

BREAKING NEWS

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

Advertisment

Chamoli Tunnel Accident : आखिरी लापता मजदूर का शव बरामद, हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों समेत 10 की मौत

Media Yodha Desk Wed, Aug 19, 2026

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में हुए टनल हादसे के बाद कई दिनों से चलाया जा रहा राहत और बचाव अभियान आखिरकार पूरा हो गया है। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे आखिरी लापता श्रमिक का शव भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही टनल में फंसे सभी श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ के चार मजदूरों की मौत हुई है, जबकि प्रदेश के दो मजदूर घायल हुए हैं। दोनों घायलों का उपचार जारी है।

अचानक टनल में घुसा पानी और भारी मलबा

13 अगस्त को निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा घुसने से वहां काम कर रहे श्रमिकों को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। कुछ ही समय में टनल के भीतर पानी और मलबा जमा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया। शुरुआती दौर में सबसे बड़ी चुनौती टनल के अंदर जमा पानी और भारी मलबे को हटाना था। इसके चलते बचाव दलों को अंदर तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीमों ने पहले पानी निकालने और मलबा हटाने का काम शुरू किया। इसके लिए बड़े सक्शन पंप और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

दिन-रात चला सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन

टनल के भीतर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव दलों ने लगातार दिन-रात काम किया। टनल के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पानी और मलबे के बीच बचावकर्मियों ने बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ते हुए संभावित स्थानों पर मजदूरों की तलाश की। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी लगातार मौके पर मौजूद रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी तरह की अतिरिक्त परेशानी न हो और जरूरी संसाधन समय पर उपलब्ध रहें, इसके लिए लगातार निगरानी की गई।

आखिरी लापता मजदूर का शव भी मिला

कई दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे आखिरी लापता मजदूर का शव भी बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद टनल के अंदर चल रहा सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया। आखिरी शव को पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान को पूरा घोषित कर दिया गया।

मृतकों के नाम

लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, छत्तीसगढ़

भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़

चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, छत्तीसगढ़

देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, छत्तीसगढ़

घायलों के नाम

सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, उम्र 20 वर्ष, छत्तीसगढ़

पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, उम्र 33 वर्ष, छत्तीसगढ़

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन