1st November 2026

BREAKING NEWS

किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

दो आरोपियों के खिलाफ EOW ने कोर्ट में पेश किया चालान

बोले- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर बढ़ रहा प्रदेश

Advertisment

Bank Holidays November 2026 : नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर

Media Yodha Desk Sun, Nov 1, 2026

Bank Holidays November 2026: नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण इस महीने अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कई दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में पहले से छुट्टियों की जानकारी होने पर आप बैंक से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा सकते हैं।

नवंबर 2026 में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से तय की गई हैं। इसलिए किसी एक राज्य में बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि देशभर की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस महीने रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों पर भी विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

नवंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

RBI के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, नवंबर महीने में विभिन्न त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की तारीख और संबंधित राज्यों की जानकारी नीचे दी गई है।

तारीख

बैंक अवकाश वाले राज्य

2 नवंबर

मेघालय

9 नवंबर

त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़

10 नवंबर

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम

11 नवंबर

सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश

13 नवंबर

मेघालय

16 नवंबर

बिहार और झारखंड

20 नवंबर

उत्तराखंड

23 नवंबर

मेघालय

24 नवंबर

मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश

27 नवंबर

कर्नाटक

साप्ताहिक छुट्टियों पर भी बंद रहेंगे बैंक

नवंबर महीने में रविवार और निर्धारित शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इस महीने रविवार की छुट्टियां 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को रहेंगी। इसके अलावा 14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 28 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाओं में छुट्टी होने के बावजूद ग्राहकों को पैसों के लेनदेन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सुविधाओं के जरिए कई जरूरी काम घर बैठे किए जा सकते हैं। इसके अलावा ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

हालांकि, बैंक शाखा से जुड़े जरूरी कामों के लिए ग्राहकों को छुट्टियों का ध्यान रखना चाहिए। बैंक जाने से पहले अपने राज्य और शहर के अनुसार छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि बंद शाखा के कारण आपका समय बर्बाद न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन