29th September 2026

BREAKING NEWS

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

Advertisment

आसमान में बवाल! : गुस्साए पैसेंजर ने प्लेन की विंडो तोड़ी, फ्लाइट में मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Wed, Jun 10, 2026

नई दिल्ली: चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा खिड़की का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है. यह घटना रविवार (7 जून) की है, बताया जा रहा है कि जब विमान दिल्ली में लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, उसी वक्त यात्री ने खिड़की का अंदरूनी शीशा तोड़ दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, केबिन क्रू ने यात्री को कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी दी, लेकिन उसने चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए खिड़की का शीशा तोड़ दिया.

हालांकि, विमान के दिल्ली पहुंचने पर ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही घटना की सूचना दे दी गई थी. ऐसे में लैंडिंग के बाद यात्री को तुरंत एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया. फिलहाल मामले को एयर इंडिया की आंतरिक समिति के पास भेजा गया है, जहां समिति जांच के बाद ययह तय करेगी कि यात्री को "अनुशासनहीन यात्री" घोषित किया जाए या नहीं और उस पर कितने समय के लिए यात्रा करने का प्रतिबंध लगाया जाए.

समिति को फैसला लेने के लिए 30 दिन का समय

नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, समिति को फैसला लेने के लिए 30 दिन का समय मिलता है. इस दौरान एयरलाइन यात्री पर अधिकतम 30 दिनों का अस्थायी प्रतिबंध भी लगा सकती है.  घटना की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "फ्लाइट AI1879, जो 7 जून को चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी, में यात्रा के दौरान एक यात्री ने अनुचित व्यवहार किया. हालांकि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा गया. फ्लाइट के पायलट और क्रू ने निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की और यात्री को कई बार चेतावनी दी. इसके बाद मामले की जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को दी गई."

यात्रियों, क्रू या विमान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा

एयर इंडिया ने कहा कि इस घटना से किसी भी समय यात्रियों, क्रू या विमान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा. दिल्ली पहुंचने के बाद संबंधित यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया. इस घटना की जानकारी विमानन नियामक (DGCA) को भी दे दी गई है. एयर इंडिया ने दोहराया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एयर इंडिया से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान यात्री का व्यवहार आक्रामक था और वह क्रू की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहा था. हालांकि, सुरक्षा कर्मियों को सौंपे जाने के बाद उसने बार-बार माफी मांगनी शुरू कर दी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन