26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

कोलकाता : एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट में तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित

admin Tue, Jun 17, 2025

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-180 में मंगलवार तड़के तकनीकी दिक्कत आने से कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट अपने तय समय रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंची, जहां विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चला। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित एयरक्राफ्ट से बाहर निकाल लिया गया।

यात्रियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

तकनीकी जांच के चलते विमान के टेकऑफ में देरी हुई। करीब सुबह 5:20 बजे कैप्टन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी को विमान से उतरने का निर्देश दिया। एयर इंडिया प्रबंधन के अनुसार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर ठहराया गया है।

विमान की जांच जारी

फिलहाल विमान की तकनीकी समस्या की विस्तृत जांच की जा रही है। हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया अपने विमानों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

अहमदाबाद हादसे की जांच में मिला ब्लैक बॉक्स

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रही टीम को ब्लैक बॉक्स यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) भी मिल गया है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में अहम साबित होगा। इस हादसे में दुर्भाग्यवश 270 लोगों की जान गई थी। इस जांच में भारतीय AAIB के साथ अमेरिका की NTSB एजेंसी भी सहयोग कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन