28th June 2026

BREAKING NEWS

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

केतन अग्रवाल हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएट किया पुलिस ने, सिया गोयल ने खोले कई राज

Advertisment

CG के इस जिले की सेंट्रल जेल से कैदी फरार : अपनाया ऐसा अनोखा तरीका कि रह गए अधिकारी भी दंग

Media Yodha Desk Thu, Mar 26, 2026

जगदलपुर : जगदलपुर में सेंट्रल जेल से एक कैदी के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कैदी बुधवार देर शाम जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम बुधवार देर शाम की है।

बताया जा रहा है कि शाम के वक्त शातिर कैदी मौका पाकर जेल प्रहरियों को झांसा देकर बैरक से दूसरी तरफ निकल गया। इसी बीच वह मौका पाकर जेल की दीवार फांदकर जेल से फरार हो गया। शाम के वक्त जब कैदियों की गिनती हुई, तब जेल प्रबंधन को इस घटना की जानकारी हुई। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। फरार कैदी की तलाश के लिए शहर और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही जेल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कैदी के भागने के रास्ते और समय का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक फरार कैदी की पहचान और वह किस अपराध में जेल में बंद था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन