23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

Hyderabad Road Accident : हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में लगी भीषण आग, 12 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Fri, Oct 24, 2025

Hyderabad Road Accident: आंध्र प्रदेश के करनूल में चलती बस में भयंकर आग लग गई और इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक कावेरी ट्रेवल्स की बस में हादसे के वक्त ड्राइवर और असिस्टेंट को मिलाकर कुल 42 यात्री सवार थे। एसपी ने बताया कि एक बाइक से टकराने के बाद बस में आग लग गई।

अब तक हादसे में घायल 15 लोगों को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। यह दुर्घटना शुक्रवार की तड़के करीब 3 बजे की है, जब एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद एक वोल्वो बस में आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।

अब तक 12 यात्रियों की मौत की खबर

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया, "करीब 3 बजे, कावेरी ट्रैवल्स की एक वोल्वो बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई और बस के नीचे फंस गई। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई। चूंकि यह एक एसी बस थी, इसलिए यात्रियों को खिड़कियां तोड़नी पड़ीं। जो भी शीशे तोड़ पाए, वे सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो सकी है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन