8th October 2026

BREAKING NEWS

इन 5 राशियों को धन लाभ के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं, कॉपियां रिव्यू कराने की मांग रखी!

Advertisment

ISRO Recruitment 2026 : 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

Media Yodha Desk Wed, Oct 7, 2026

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘B’, कुक और फायरमैन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में 10वीं, ITI या डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का यह मौका जल्द खत्म होने वाला है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7 अक्टूबर के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

ISRO Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। पद के अनुसार उम्मीदवार का SSC/10वीं, ITI या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 25 वर्ष या 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 7 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

ISRO Recruitment 2026: पदों का विवरण

पद का नाम

रिक्तियां

टेक्निकल असिस्टेंट – ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग

01

टेक्निकल असिस्टेंट – मैकेनिकल

03

टेक्निकल असिस्टेंट – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन

01

टेक्नीशियन ‘B’ – टर्नर

02

टेक्नीशियन ‘B’ – फिटर

04

टेक्नीशियन ‘B’ – वेल्डर

02

टेक्नीशियन ‘B’ – मैकेनिस्ट

03

टेक्नीशियन ‘B’ – रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग

01

टेक्नीशियन ‘B’ – इलेक्ट्रीशियन

01

कुक ‘A’

01

फायरमैन ‘A’

03

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

ISRO भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले career.iprc.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

जरूरी बात: आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है, इसलिए योग्य उम्मीदवार समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन