26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

Washington Hotel firing : ईरान तनाव के बीच बड़ी घटना, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग, बाल-बाल बचे ट्रंप

Media Yodha Desk Sun, Apr 26, 2026

Washington Hotel firing: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय बाल-बाल बच गए जब वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग हुई। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि फायरिंग करने वाले हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है।  वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे, उन्हें भी तुरंत बाहर निकाला गया।

डिनर के दौरान फायरिंग

बताया जाता है व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदूकधारी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को काबू में कर लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और अन्य नेताओं और अधिकारियों के साथ डिनर में मौजूद थे। बताया जाता है कि अमेरिकी समय के मुताबिक रात 8.30 बजे के करीब फायरिंग की यह घटना हुई।

https://twitter.com/i/status/2048206405270966583

पहली बार इस डिनर में शामिल हुए थे ट्रंप

बतौर राष्ट्रपति पहली बार इस डिनर में शामिल हुए थे। इसी दौरान एक शख्स फायरिंग करता हुआ अंदर घुसने की कोशिश करता है। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। इस डिनर में करीब 2,600 लोग शामिल हुए थे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग अपनी टेबल के नीचे छिप गए।

सोशल मीडिया ट्रूथ पर ट्रंप ने क्या लिखा? 

वहीं इस संबंध में राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-' डी.सी. में एक शानदार शाम रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तेज़ी से और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम “शो को जारी रखें” लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर गाइड करेंगे। वे जल्द ही कोई फ़ैसला लेंगे। उस फ़ैसले के बावजूद, शाम प्लान किए गए से बहुत अलग होगी, और हमें इसे फिर से करना होगा।'

trump truth

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन