10th July 2026

BREAKING NEWS

फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, मोरक्को समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

सरकारी-रेलवे जमीन से बेदखली से पहले देना होगा कारण बताओ नोटिस

85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

अब 3 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान

Advertisment

Turkish parliament VIDEO : संसद में बवाल! न्याय मंत्री की शपथ के दौरान संसद में हिंसक झड़प, सांसदों के बीच चले लात-घूंसे

Media Yodha Desk Thu, Feb 12, 2026

Turkish parliament VIDEO: तुर्किए की संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला. राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किए थे, जिसके तहत नए न्याय मंत्री की नियुक्ति हो रही थी. इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई. अकिन गुरलेक को सरकार ने नया न्याय मंत्री बनाया. अकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे जिसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया. देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और सत्ता औ विपक्ष के सांसद एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. सांसदों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसाए.

https://twitter.com/i/status/2021707161462554882

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जब गुरलेक शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे, तो विपक्षी सांसदों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. भारी हंगामे के बीच सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने गुरलेक को चारों तरफ से घेर लिया और किसी तरह उनकी शपथ पूरी कराई. सरकार ने मंत्रिमडल में इस फेरबदल की कोई वजह नहीं बताई. हालांकि जानकारी दी कि मंत्रियों ने खुद ही अपना पद छोड़ने की अपील की थी.

हालांकि ये फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही तनाव जारी है. हाल ही में विपक्षी पार्टी (CHP) की संचालित नगरपालिकाओं के सैकड़ों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. अकिन गुरलेक के इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक थे. उन्होंने मुख्य विपक्षी दल 'रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी' (CHP) के कई बड़े नेताओं के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई की थी, जिसकी वजह से विपक्ष उनके खिलाफ है. विपक्ष का आरोप है कि गुरलेक के फैसले राजनीति से प्रेरित थे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन