26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

अचानक फटी धरती : सड़क धंसते ही खुला ‘पाताल का दरवाजा’, चीन से वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Media Yodha Desk Fri, Feb 13, 2026

शंघाई: चीन के विकास की दाद पूरी दुनिया में दी जाती है. बुलेट ट्रेन, अत्याधुनिक सड़कें, पुल आदि के क्षेत्र में चीन ने काफी तरक्की कर ली है. चीन का शंघाई शहर इन तरक्की का केंद्र कहा जाता है. लेकिन विकास की इस तेज रफ्तार के बीच कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिसे देखते ही हर कोई हैरान हो जाता है. ऐसा ही एक ताजा मामला शंघाई से सामने आया है. जहां अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा ऐसा धंसा, मानो पाताल का दरवाजा खुल गया हो. इस दौरान वहां आस-पास जो कुछ मौजूद था, वो सब उस गड्ढे में समाता चला गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आस-पास में कई लोग है, जो धंसते सड़क से खुद से दूर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

https://twitter.com/i/status/2021919247522574688

चंद सेकंडों में पाताल में समा गई सड़क

इस भयानक नजारे को सड़क के किनारे मौजूद कैमरों ने कैप्चर कर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि चीन के सबसे आधुनिक शहर की एक व्यस्त सड़क पलक झपकते ही पाताल में समा गई. बताया गया कि यहां एक बड़ा सिंकहोल खुल गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया.

जियामिन मेट्रो लाइन के पास निर्माण कार्य दौरान हुआ हादसा

यह घटना चीन के शंघाई शहर में जियामिन मेट्रो लाइन के निर्माण कार्य के दौरान हुई. बताया गया कि सड़क के नीचे मेट्रो का काम चल रहा था. अचानक एक बड़ा सिंकहोल बन गया जिसके कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया. बताया गया कि पिछली रात शंघाई में जियामिन लाइन के क्यूक्सिन रोड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुए रिसाव के परिणामस्वरूप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.

एक दिन पहले ही रोक दी गई थी आवाजाही

हालांकि इस हादसे में जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि सड़क धंसने की आशंका के चलते एक दिन पहले ही वहां से आवाजाही को रोक दिया गया था. दरअसल निर्माणाधीन शंघाई उपनगरीय रेलवे जियामिन लाइन के किशिन रोड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल के पास भूमिगत जल रिसाव देखे जाने के बाद आवाजाही बंद कर दिया गया था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन