20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Plane crashed into Building : बिल्डिंग से टकराया विमान, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

Plane crashed into Building: ब्राजील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक हल्का विमान अचानक एक बिल्डिंग से टकरा गया। यह हादसा ब्राजील के बेलो होरिजोंटे इलाके में हुआ है। वहीं हादसे के बाद से राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार पायलट और को-पालयट की मौत हो गई है। इसके अलावा विमान में सवार तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि बिल्डिंग में मौजूद लोग हताहत नहीं हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक विमान, बिल्डिंग के सीढ़ी वाले हिस्से की तरफ टकराया था। 

बेलो होरिजोंटे में हुआ हादसा

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एक बड़े शहर, बेलो होरिजोंटे में यह हादसा हुआ। यहां एक छोटा विमान एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मिनास गेरास राज्य के दमकल विभाग ने बताया कि इमारत के अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और इमारत के ढहने का "कोई साफ खतरा" भी नहीं है।

घायलों का इलाज जारी

वहीं हादसे के बाद हल्के विमान में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विमान इमारत की सीढ़ियों वाले हिस्से से टकराया था। दमकल विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीरों में बचाव दल के सदस्यों को इमारत खाली करने में निवासियों की मदद करते हुए देखा जा सकता है। इस हादसे में बड़ा नुकसान भी हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में इमारत में मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। 

https://twitter.com/i/status/2051367504061301021

अमेरिका में पांच की मौत

इससे कुछ दिन पहले ही अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। 'हेज काउंटी' के जज रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि यह दुर्घटना गुरुवार रात ऑस्टिन के दक्षिण पश्चिम में लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दूर विम्बरली शहर में हुई। वहीं 'फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (एफएए) ने बताया कि सेसना 421सी विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन