26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

इजरायली एयरस्ट्राइक से गाजा दहला : 2 मासूमों और अल जज़ीरा का कैमरामैन समेत 6 की मौत

Media Yodha Desk Sun, Jun 21, 2026

गाजा पट्टी पर शनिवार को इजरायल ने फिर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और समाचार चैनल अल जज़ीरा का एक कैमरामैन भी शामिल है। यह जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

अपार्टमेंट को बनाया गया निशाना

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 2 बजे गाजा सिटी में एक अपार्टमेंट को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया। हमले के बाद इमारत का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने खून से सने कंक्रीट के टुकड़े और मलबे के ढेर देखे।

इजरायल के हमलों में दो सगी बहनों की मौत

इजरायल के हमले से दो सगी बहनों की जान चली गई। इसमें एक 4 साल की ज़िना और 14 साल की लाना है। दोनों मासूमों के शवों को शिफा अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया। उनके चचेरे भाई मोहम्मद सफादी, जिनके माथे पर चोट लगी। उन्होंने कहा, 'मैं घर पर बैठा था। बिना किसी वॉर्निंग के रॉकेट हम पर आ गिरा।' उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।

अल जज़ीरा के कैमरामैन की भी इजरायली हमले में मौत

शनिवार शाम को, 3 इजरायली हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक दर्जन अन्य घायल हो गए। अल-अक्सा अस्पताल के अनुसार, पहला हमला बिना किसी चेतावनी के मध्य गाजा के बुरेइज शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुआ, जिसमें अल जज़ीरा के कैमरामैन अहमद विशाह सहित 3 लोगों की मौत हो गई। अल जज़ीरा ने विशाह की मौत की पुष्टि की है। विशाह के भाई मोहम्मद, जो अल जज़ीरा के रिपोर्टर थे। वह भी अप्रैल में एक इजरायली हमले में मारे गए थे।

टेंट कैंप पर किया गया हमला

नासेर अस्पताल, जहां पीड़ितों को ले जाया गया था। अस्पताल के मैनेजमेंट के अनुसार, शनिवार को एक और हमला दक्षिणी गाजा में मुवासी के बड़े टेंट कैंप में लोगों के एक समूह पर किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर में तीसरे हमले में लोगों के एक समूह को निशाना बनाया गया और कम से कम चार लोग घायल हो गए।

युद्धविराम के बाद से करीब 1000 लोगों की मौत

फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद गाजा में लगभग रोजाना इजरायली हमले जारी हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, युद्धविराम के बाद से अब तक 1,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन